Bermo : एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एसडीओ सीएम (कल्याणी) शाखा के द्वारा मजदूरों की समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. इसके बाद 23 सूत्री मांग कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह को सौंपा गया. इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रबंधन जल्द मजदूरों की समस्याओं का समाधान करे अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा. मजदूर अपने खून पसीना लगाकर उत्पादन करता है, जिसमें उनके हित के अलावा देश हित भी जुड़ा हुआ है, लेकिन श्रम कानून के अनुसार जो सुविधा उन्हें मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है. प्रबंधन इसे संज्ञान ले और कार्रवाई करे. इसे भी पढ़ें–अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-found-documents-of-many-people-including-abhishek-prasad-from-the-house-of-ca-jaishankar/">अवैध
खनन मामला: ED को सीए जयशंकर के घर से अभिषेक प्रसाद समेत कई लोगों के दस्तावेज मिले
: आधार केंद्र की शुरूआत, मुफ्त में बनेगा नया आधार कार्ड [wpse_comments_template]
खनन मामला: ED को सीए जयशंकर के घर से अभिषेक प्रसाद समेत कई लोगों के दस्तावेज मिले
मजदूरों का शोषण बंद करें- शाखा सचिव
वहीं शाखा सचिव जितेंद्र दुबे ने कहा कि मजदूरों का शोषण बंद करें, कायाकल्प के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने, नियमित खदान परिसर और सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए. श्रमिक नेता लखनलाल महतो ने पंचायत समिति सदस्य रविंद्र गिरी को माला पहनाकर यूनियन में स्वागत किया. कार्यक्रम को कामरेड अफताब अलम, कॉमरेड भीम महतो, कॉमरेड सुजीत घोष ने संबोधित किया. वहीं अध्यक्षता सीएस झा और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने किया. मौके पर गणेश महतो, सुरेश शर्मा, नवीन विश्वकर्मा , रामनारायण महतो, राजेंद्र रविदास, रामचंद्र मांझी, शंकर ठाकुर, रामलाल यादव सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-aadhar-center-started-new-aadhar-card-will-be-made-for-free/">रांची: आधार केंद्र की शुरूआत, मुफ्त में बनेगा नया आधार कार्ड [wpse_comments_template]