Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा छात्र 11हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया, मौत के बाद सड़क जाम

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल सुंडी टोला में बुधवार 5 अप्रैल की सुबह गुलाब साव के 13 वर्षीय बेटे सुमित कुमार की 11 हज़ार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आकर मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने गोमिया-ललपनिया सड़क को ज़ाम कर दिया. गांव वालों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. [caption id="attachment_599690" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAA-VILAP-300x181.jpg"

alt="" width="300" height="181" /> बेटे की मौत के बाद विलाप करती मां[/caption]

                   मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे सुमित की मौत से सुध बुध खो चुकी मां मनवा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. बदहवास मनवा देवी ने बताया कि उसके पति गुलाब साव मुंबई काम करने गए. वो दो बच्चों के साथ घर पर रहती हैं. बुधवार की सुबह सुमित कुमार के साथ वह ललपनिया रोड के कारी टुंगरी के निकट महुआ चुनने गई थी. कारी टुंगरी के निकट ललपनिया रोड पर उसका एक और नया मकान है. महुआ चुनने के बाद वह पुराने वाले घर पर चली गई. सुमित सड़क किनारे बने नए घर पर रुक गया. कुछ देर बाद सूचना मिली कि सड़क के किनारे आम के पेड़ पर वह चढ़ा था. पेड़ के ऊपर से 11 हज़ार वोल्ट के बिजली का तार गुजरा है. आम तोड़ने के दौरान वह बिजली करेंट के चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. [caption id="attachment_599692" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/GRAMIN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> घटना के बाद मौके पर इकट्ठा आक्रोशित लोगों का हुजूम[/caption]

                     तीन घंटे रही सड़क जाम

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों ने करीब तीन घंटे तक गोमिया ललपनिया सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईईएल थाना प्रभारी अभिषेक महतो, ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास, बिजली विभाग के कनीय अभियंता नागेंद्र मिंज और कर्मचारी राजन यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सोरेन, पंसस हेमंत केवट, उप मुखिया नरेश साव, पूर्व मुखिया जलेश्वर हांसदा, राजेन्द्र साव, मुरली केवट, धनीराम बेसरा, मुकुंद साव, राजू साव, सेवा साव, गणपत यादव, प्रकाश सोरेन सहित अन्य लोग पहुंचे.

                समझौता वार्ता के बाद जाम हटा

मृतक के आश्रित को विभाग की ओर से मिलने वाली चार लाख रुपये और उसके आश्रित को संवेदक के अधीन एक व्यक्ति को नियोजन पर रखने पर सहमति बनी. तत्काल दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये मृतक के आश्रित को दिया गया. समझौता वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया. यह">https://lagatar.in/bermo-gomiya-congress-did-street-corner-meeting-in-farce/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया कांग्रेस ने स्वांग में किया नुक्कड़ सभा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही