Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नहाने के दौरान कोनार डैम में डूबने से छात्र की मौत, साथी छोड़कर भागे

Bermo : बोकारो-हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित कोनार डैम में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी. यह हादसा डैम में नहाने के दौरान हुआ. छात्र की पहचान रमुआ गांव के रहने वाले 13 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. प्रिंस के साथ नहाने गये साथी ने उसको डूबता देख बचाने की कोशिश की. लेकिन जब वो उसे बचाने में नाकाम रहे तो वहां से भाग गये. (पढ़ें, अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-nouriel-roubini-predicts-by-the-end-of-2022-there-will-be-an-economic-recession-globally/">अर्थशास्त्री

नूरील रूबिनी की डरावनी भविष्यवाणी, 2022 के अंत तक विश्वस्तर पर आयेगी आर्थिक मंदी)

पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबा छात्र

घटना के संबंध में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ कोनार डैम नहाने गये थे. नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया. थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और चतरोचट्टी थाना की मदद से आज छात्र के शव को निकाला गया. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोर धीरज लहेरी, अशोक महतो, बासुदेव महतो, नीरज लहेरी, पूर्व मुखिया टूकन महतो, देवेंद्र महतो, जगदीश महतो, गुलाब महतो और काली महतो ने छात्र के शव को डैम से निकालने में मदद की. इसे भी पढ़ें : रक्तदान">https://lagatar.in/organizations-organizing-blood-donation-camp-were-honored-at-sadar-hospital/">रक्तदान

शिविर का आयोजन करने वाले संस्थाओं को सदर अस्पताल में किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही