Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : स्कूल से लापता छात्र चार दिन बाद सड़क किनारे मिला

Advertisement
Advertisement

जंगल में छुपकर बिताया समय, पानी पीकर किया गुजारा

Bermo:  गोमियां प्रखंड के तुलबुल स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय से लापता छात्र चार दिन बाद सड़क किनारे मिला है. उसने बताया कि वह चार दिन तक जंगल - पहाड़ में छुपा रहा है. फिलहाल भूख व प्यास से उसकी हालत खराब है. लापता छात्र के मिलने की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिन्हा ने दी है. उन्होंने बताया कि नवम वर्ग का छात्र छात्र रंजीत उरांव 15 सितंबर से लापता था. वह चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र आरसेल गांव का रहने वाला है. इस स्कूल में वह पिछले साढ़े तीन साल से पढ़ाई कर रहा है. 15 सितंबर की शाम तक छात्र विद्यालय में ही था. रात्रि भोजन के समय जब छात्रों की गिनती की गई, तब वह नहीं मिला. आनन-फानन में तुरंत इधर उधर खोजबीन की गई मगर उसका कोई पता नहीं चला.

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दे दी थी सूचना

स्कूल प्रबंधन ने छात्र के लापता होने की की सूचना गोमिया थाना व उनके पिता को दे दी. पुलिस सहित विद्यालय के गार्ड और स्टाफ भी बच्चे की खोज में लगे रहे लेकिन वह नहीं मिला. बच्चे के लापता होने की खबर मीडिया में भी प्रकाशित की गई. इधर, 19 सितंबर की दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने उक्त बच्चे को स्कूल के निकट की सड़क के किनारे देखा तो उससे पूछताछ करने लगे. भीड़ देखकर स्कूल के गार्ड रंजीत साव भी वहां पहुंचा तो उसने बच्चे को पहचान ली और अपने साथ स्कूल ले गया. स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश रंजन स्कूल पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की. बच्चे ने बताया कि उसने चार दिन तक पानी पीकर जंगल में जैसे-तैसे गुजारी. बच्चे की सरकारी अस्पताल में जांच कराई गई, जिसमें वह स्वस्थ्य बताया गया है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही