Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : हिंसाग्रस्त मणिपुर से सकुशल अपने घर पहुंची छात्रा सौम्या सलोनी

Bermo : हिंसाग्रस्त मणिपुर से सकुशल घर लौटे झारखंड के छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. वापस आए इन छात्र-छात्राओं ने राज्य के सीएम मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है. मणिपुर से वापस लौटने वाले छात्र-छात्राओं में बोकारो की सौम्या सलोनी भी शामिल है. वह वहां केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल में अध्ययनरत थीं. घर लौटने की खुशी इस छात्रा के चेहरे पर झलक रहा था. बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी से मिलकर उन्होंने घर वापसी कराने पर आभार जताया. वह 9 मई को अपने घर पहुंची और 10 मई को डीसी से मुलाकात की. सौम्या के अनुसार डीसी एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ संवेदनशील इंसान हैं. मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र-छात्रा कई दिनों से घर वापसी के लिए प्रयासरत थे, लेकिन सरकारी स्तर पर ठोस पहल नहीं की जा रही थी. कोई उपाय नहीं सूझने पर बोकारो डीसी से संपर्क कर मणिपुर के हालात की जानकारी दी और घर वापसी की गुहार लगाई. डीसी ने तत्काल पहल की, जिससे 24 घंटे के अंदर छात्र-छात्राओं की वापसी संभव हो सकी. इस संबंध में डीसी ने कहा कि सौम्या सलोनी ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम संपर्क किया. मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र भिजवाया. विभाग ने भी मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर छात्र-छात्राओं की वापसी को लेकर पहल की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631665&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही