Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Bermo : डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों ने मंगलवार 9 मई को गोमिया चौक पर स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा किया. अभियान का नेतृत्व स्कूल के शारीरिक शिक्षक एसएन राय ने किया. स्कूली बच्चों ने लोगों को कृषि के तकनीक, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर हार्वेस्टिंग और कचरे से बायो गैस बनाने सहित कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की बहुत ही सहज तरीके से जानकारी दी. यह अभियान गोमिया मोड़, पलिहारी पंचायत और स्वांग बस्ती में चलाया गया. कार्यक्रम में 12 वीं के छात्र वरुण कुमार, प्रथम कुमार, आनंद मोहन और आयुष कुमार ने भाग लिया. डीएवी स्कूल स्वांग के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार शर्मा ने भी लोगों से स्वच्छता के नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अगले 3 दिनों तक चलेगा. जिसके तहत विभिन्न पंचायतों में लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा. 10 मई को खुदगड्डा ग्राम में अभिया चलाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी के साथ सुशीला देवी, शीला रानी, क्रांति देवी, सुमन देवी, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद कुमार, संजय ठाकुर आदि का योगदान सराहनीय रहा. यह">https://lagatar.in/bermo-students-returned-from-manipur-said-thanks-to-cm-hemant-soren/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मणिपुर से लौटे विद्यार्थियों ने सीएम को कहा ‘थैंक्स’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही