Search

बेरमो : लोयला स्कूल के विद्यार्थियों को जल की शुद्धता की दी जानकारी

शुद्ध पानी के बताए फायदे 
Bermo : गोमिया स्थित लोयला स्कूल के विद्यार्थियों को आईईएल के वाटर फिल्टर प्लांट में जल की शुद्धता की जानकारी 23 जून को दी गई. विद्यार्थियों को प्लांट के विभिन्न हिस्सों को दिखाया गया. प्लांट में किस तरह जल को शुद्ध कर पीने लायक बनाया जाता है यह दिखाया गया. मौके पर ओरिका कंपनी के अरिंदम घोष, प्रदीप भट्टाचार्य समेत अन्य ने जल की शुद्धता के बारे में विद्यार्थियों को बताया. कहा क शुद्ध पानी नहीं पीने से बीमारी होती है. हालांकि अब लोग शुद्ध पानी पीने के प्रति पहले की तुलना में ज्यादा जागरूक हैं. सरकार भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. पूर्व काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तालाब, नदी और झरना का पानी पीने को बाध्य थे, जिसके कारण डायरिया फैलता था. अब ग्रामीण इलाके में भी लोग शुद्ध पेयजल के लिए सचेत हैं. स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्घ पानी की आवश्यकता है. इसलिए जो पानी मिल रहा है उसका सदुपयोग किया जाए. वाटर फ़िल्टर प्लांट को दिखाते हुए बच्चों को बताया गया कि पानी दो तरह का होता है, जिसमें एक साफ और दूसरा गंदा होता है. साफ पानी हर कोई पी सकता है, अशुद्ध जल पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है. विद्यार्थियों को वाटर फ़िल्टर की प्रोसेसिंग दिखाकर पानी के महत्व को समझाया गया. मौके पर मनोज कुमार राहुल, लोयला स्कूल की शिक्षिका प्रियंका, विनय कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676961&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर खैराचातर की सोनाक्षी को मिला 9वां रैंक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp