Search

बेरमो : मणिपुर से लौटे विद्यार्थियों ने सीएम को कहा ‘थैंक्स’

Bermo : हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे झारखंड के 4 विद्यार्थी मंगलवार 9 मई को पटना हवाई अड्डे पर उतरे. पटना एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विद्यार्थियों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को थैंक्स कहा. फिर झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए वॉल्वो बस से रांची के लिए रवाना हुए. पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बोकारो की छात्रा सौम्या सलोनी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने त्वरित गति से कार्यवाही की और उनकी सकुशल वापसी कराई. उन्होंने बताया कि 7 मई की रात को बोकारो डीसी कुलदीप चैधरी से बात की. डीसी ने उनके मामले पर तुरंत संज्ञान लिया. 8 मई को मुख्य सचिव से डीसी ने बात कर आगे की कार्यवाही की जानकारी दी. सभी विद्यार्थियों के डिटेल जानकारी मांगी गई. मणिपुर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे झारखंड के सभी विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया और सामूहिक रूप से जानकारी दी गई. रात को ही सभी को विमान से पटना और वहां से रांची लौटने की जानकारी मिल गई थी. मंगलवार 9 मई की सुबह सभी विद्यार्थियों को विमान से पटना पहुंचाया गया. विमान में बिहार के 147 और झारखंड के 22 विद्यार्थी थे. पटना उतरने के बाद झारखंड सरकार ने वोल्वो बस और अधिकारी को तैनात कर रखा था. बस में नास्ता का भी इंतजाम किया गया था. सौम्या सलोनी ने बोकारो डीसी को भी धन्यवाद दिया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-delegation-of-damodar-bachao-andolan-met-dc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp