Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: विद्यार्थी नशा मुक्त समाज बनाने में संवाहक की भूमिका निभाए: प्राचार्य

Bermo: केबी कालेज में नशे का दुष्प्रभाव व नशा मुक्त परिसर निर्माण विषय पर 8 मई को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ केपी सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी नशा मुक्त समाज बनाने में संवाहक की भूमिका में रहेंगे. नशा मुक्त रहने का संकल्प सभी उपस्थित लोगों से करवाया गया. मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि नशे के कारण व्यक्ति के अंदर कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं और कई तरह के आघात पहुंचता है. नशीली उत्पादों के दुष्प्रभाव व निकोटीन की हानि के प्रति जागरूक भी किया. मोहम्मद असलम ने कोटपा कानून, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट अध्यादेश, धारा 8 ए, धारा 6 ए, सेबी 6 बी के निर्देशों की जानकारी दी. कार्यक्रम में निबंध-लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुआ. सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, डॉ एके राय महतो, प्रो एलएन राय, डॉ प्रभाकर कुमार,प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ आरपीपी सिंह, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, एके राय महतो, यासमीन  सबा,दानिया फिरदौस,सोनाली कुमारी, रिया बनर्जी, सत्यम कुमार,खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631130&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : पत्रकार सह व्यख्याता के निधन पर कॉलेज में शोक सभा आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही