Search

 
 
 

बेरमो : शिशु मंदिर संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर कसमार में हुआ आयोजन

Kasmar (Bokaro) : चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर कसमार में 24 अगस्त गुरुवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पेटरवार, सरस्वती शिशु मंदिर जैनामोड़, सरस्वती शिशु मंदिर कसमार, सरस्वती शिशु मंदिर चांपी, सरस्वती शिशु मंदिर खैराचातर के 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रश्न मंच का विषय इंग्लिश एवं वैदिक गणित था. सभी ने अपनी वाक पटुता से अतिथियों को चकित कर दिया. विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. चंद्र नारायण सरस्वती शिशु मंदिर कसमार के प्राचार्य कपिल कुमार चौबे ने कहा कि विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता 27 अगस्त को सरस्वती शिशु मंदिर दुग्धा में होगी. कार्यक्रम में सभी शिशु मंदिर के प्राचार्य के अलावा दुर्गा प्रजापति, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, विकास पाल, प्रदीप सिंह, सुरेश डे आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bdo-congratulates-athlete-asha-kiran-barla/">बेरमो

: बीडीओ ने एथलीट आशा किरण बारला को दी बधाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही