Search

बेरमो : छात्रों को दी गई पर्यावरण बचाने की सीख

Bermo: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल कथारा एरिया ने 03 जून को डीएवी स्कूल स्वांग में जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सीसीएल कथारा के पर्यावरण विभागाध्यक्ष श्यामसुंदर पाल व पर्यावरण प्रबंधन प्रशिक्षु पलक अग्रवाल ने बच्चों को मिशन लाइफ के प्रति जागरूक किया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ पर दिए गए 75 मंत्रों को अपनी जीवनशैली में उतारने का आग्रह किया. बच्चों से जल बचाने, एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पे रोक, ऊर्जा बचत, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व ई-वेस्ट को कम करने के तरीके जानने के साथ ही उन्हें अपने जीवन में सम्मलित करने का आग्रह किया. मौके पर अवनीश कुमार, सुमन कुमार, डॉ एसके शर्मा, प्राचार्य रोहित कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656783&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : होटल सेलिब्रेशन के दो पार्टनर आय-व्यय को लेकर आपस में भिड़े, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp