Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: बोडैया में जिला परिषद मद से बनेगा उप स्वास्थ्य केन्द्र

Bermo(Bokaro): बेरमो प्रखंड के बोडैया पंचायत में 15 वीं वित्त आयोग की 55 लाख की राशि से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी व जिप सदस्य शहजादी बानो ने संयुक्त रूप से 11 अप्रैल को किया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां अस्पताल बनने से बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी. वर्तमान में लोगों को डीवीसी व सीसीएल के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. निर्माण पूर्ण होते ही यहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की पदस्थापन करा, दवा व अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाई जाएगी. शहजादी बानो ने कहा कि बोकारो थर्मल के फेज-दो में 30 बेड़ वाला अस्पताल भवन वर्षो से तैयार है पर ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है. मौके पर मंजूर आलम, कृष्णा महतो, मनोज महतो, रिजवान अहमद, मो कलीम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605314&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : आजसू ने हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू की मनाई जयंती [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही