Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : शौचालय निर्माण में छूटे लाभुकों की एक सप्ताह में सूचि करें जमा : बीडीओ

Bermo: गोमिया प्रखंड सभागार में 31 मई को बीडीओ कपिल कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी पंचायत के मुखिया, जल सहिया व पंचायत सचिव शामिल हुए. बीडीओ ने मुखिया व जल सहियाओं को निर्देश दिया कि जिनका शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, एक सप्ताह के अंदर वैसे लाभुकों की सूची समर्पित करें. साथ ही कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं. इसकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए. ताकि भविष्य में पर्यावरण अनुकूल बना रहे. मौके पर प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार ने शौचालय निर्माण से संबंधित विषय पर चर्चा किया. मौके पर यूनिसेफ सहयोगी अनिरुद्ध अग्रवाल, जेई रोहित मंडल, विकास कुमार, मुखिया बलराम रजक, शांति देवी, अंशु कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653968&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के 11 खिलाड़ियों का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही