Search

बेरमो : खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Bermo : गोमिया प्रखंड के बड़की सिधाबारा पंचायत के ज्ञान ज्योति पब्लिक हाई स्कूल तुस्को का 13वां स्थापना दिवस मंगलवार 4 अप्हरैल को मनाया गया. समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या विमला देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया गया. मुख्य अतिथि विमला देवी ने कहा कि खेलकूद से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है, वहीं प्रतियोगिता की भावना भी उत्पन्न होती है. शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र का यह स्कूल यहां के गरीब बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए भी तैयार कर रही है. समारोह में स्कूल के संस्थापक डालचंद महतो, प्रधानाध्यापक टेकलाल कुमार महतो, नारायण महतो, रोहित महतो, दिनेश महते, कालीचरण महतो, रवि कुमार, महेंद्र महतो, रमेश मुर्मू, डूमरचंद्र महतो, जयप्रकाश महतो संतोष करमाली काजल कुमारी, चिंता कुमारी, सिकंदर महतो व स्कूल के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-ttps-lalpanias-retired-engineer-died-after-patrolling/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गश्त खाकर गिरे टीटीपीएस ललपनिया के रिटायर्ड इंजीनियर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp