Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत

Bermo : गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत अंतर्गत बाबूराम टोला निवासी एक नई नवेली दुल्हन की हाथ में लगे मेहंदी का रंग उतरने से पहले उसका सुहाग उजड़ गया. उसकी शादी 11 दिन पहले (3 मई) गोमिया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी भोला यादव के पुत्र रूपेश यादव (25) से हुई थी. 14 मई की सुबह करीब 8 बजे गोमिया-कथारा सड़क मार्ग पर छिलका पुल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रूपेश यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक पल्सर बाइक से कथारा के बोड़या बस्ती अपनी नानी के घर जा रहा था. तभी विपरित से आ रहा ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसा के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हादसे की खबर पाकर मृतक के परिजनों समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग कर सड़क जाम कर दिया. इसी बीच वहां बोकारो थर्मल और गोमिया थाना पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने नहीं उठाने दिया. परिजनों ने कहा कि पहले ट्रक मालिक को बुलाइए उसके बाद शव उठाने दिया जाएगा. मामले की जानकारी पाकर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, जिप सदस्य सुरेंद्र राज, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, गोमिया मुखिया बलराम रजक, पंसस जनक यादव, गोमिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

पांच घंटे तक सड़क जाम

हादसे के बाद करीब पांच घंटे तक परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया. जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. पुलिस व परिजनों में समझौता होने के बाद लोगों ने सड़क जाम करना बंद कर दिया. परिजनों ने बोकारो थर्मल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. शव के दाह संस्कार के लिए गोमिया अंचल निरीक्षक लालमोहन दास और कर्मचारी कैलाश यादव ने दस हजार रुपए तत्काल परिजनों को दिए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया. मौके पर बोकारो थर्मल के प्रभारी थानेदार विक्रांत मुंडा, बोकारो थर्मल के सब एसआई आशीष कुमार, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन मौजूद थे. इस सबंध में प्रभारी थानेदार ने कहा कि कहा कि मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाया जाएगा. मामले की जांच कर दोषी को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636333&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ओएनजीसी प्लांट से प्रदूषित पानी बहाए जाने की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही