Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : मोचरो में धूमधाम से संपन्न हुआ भोगता पर्व

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के मोचरो स्थित शिवालय मंदिर परिसर में शनिवार 6 मई को धूमधाम से ती दिवसीय भोक्ता पर्व संपन्न हो गया. शिव भक्तों ने कठोर साधना करते हुए तीस फीट ऊंचे खूंटा पर झुलकर भगवान शिव की आराधना की. शिव भक्तों की कठोर साघना को देखने के लिए बंशी, लहिया, नारायण पुर हरलाडीह, डेगागढ़ा, पोखरिया, परगोड़ा, गराड़ी सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे. [caption id="attachment_628959" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BHOGTA-MAHILA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> खूंटे की पूजा करती महिलाएं[/caption] अनुष्ठान के पहले दिन गुरूवार को भक्तों ने स्नान कर पूजा पाठ किया. दूसरे दिन शुक्रवार को निर्जला उपवास रखा. शाम को स्नान कर जमीन पर लेटते हुए शिव मंदिर में प्रवेश किया और रात्रि में दहकते हुए आग के अंगारों पर नंगे पांव चलकर राधना की. तीसरे दिन शनिवार की सुबह खूंटे में झूल कर शिव भक्ति के पारंपरिक अनुष्ठान को संपन्न किया. इस दौरान महिलाएं माथे पर कलश धारण कर खूंटे के नीचे अपने परिजनों की मंगल कामना करती रही. मोचरो गांव के पुजारी ने सरजू जंझु, फूलचंद गंझु, दशरथ गंझु, बासुदेव गंझु, अमृत महतो, बजरंगी तुरी, नेमचंद गंझू, किशोर महतो, कैलाश महतो, कर्तिक महतो सहित 63 भक्तों को शिव आराधन करवाया. इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया. मौके पर स्थानीय मुखिया बसंती देवी, पंसस डेगालाल तुरी, पूर्व मुखिया टुनिया देवी, मेला समिति के अध्यक्ष  कन्हैया गंझु, घनश्याम गंझु, उपाध्यक्ष नरेश तुरी सहित झामुमो नेता भेखलाल महती, भैरो महतो, चोलेश्वर रविदास, कालेश्वर महतो, पोखलाल गंझु, रति गंझु मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-summer-camp-begins-at-pitts-modern-school-gomia/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में समर कैंप का आगाज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही