Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बेरमो विधायक से 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ मांगा समर्थन

Bermo : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने सोमवार 22 मई को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से मिलकर 60-40 के नियोजन नीति के विरोध में समर्थन मांगा. छात्र यूनियन के नेताओं ने ढ़ोरी स्थित उनके आवास में मुलाकात कर कहा कि यह नीति झारखंड के मूलनिवासियों के पक्ष में नहीं है. झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों के अनुरूप खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति बनायी जाय. विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि वो सदैव यहां के आदिवासी मूलवासी और छात्रों के पक्ष में हैं. उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे और पुनर्विचार के लिए आग्रह करेंगे. विधायक ने छात्रों से कहा कि वे 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के भी पक्षधर है और उनकी सरकार से लागू करने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन विपक्ष अड़ंगा लगाता है. मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की कुणाल कुमार, राजेश महतो, कमलेश महतो, टेकलाल महतो, विश्वजीत कुमार, महेश्वर बेसरा, राज गिरि, अमन रविदास, भारत कुमार, सनातन कुमार,  मनोज कुमार, सुनील महतो, प्रीतम कुमार, विशाल गिरि, दीपक गिरि, अजय गिरि, अनिल महतो, महाबीर महतो, विवेक कुमार, बिनोद महतो, सुनील महतो, धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों छात्र शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-jbcci-member-kumar-jaimangal-singh-returned-after-salary-settlement-welcomed/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : वेतन समझौता कर लौटे जेबीसीसीआई सदस्य कुमार जयमंगल सिंह का हुआ स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही