Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीवीसी के लुगु पहाड़ पर पंप स्टोरेज परियोजना का सर्वे शुरू

Bermo : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगु पहाड़ पंप स्टोरेज परियोजना का निर्माण को लेकर मंगलवार को सर्वे शुरु हुआ. डीवीसी, जीएसआई और बेपकोस के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को सर्व के लिए लुगू पहाड़ के तलहटी पर बसे पिंडरा गांव पहुंचे. डीवीसी चंद्रपुरा के वरीय प्रमंडलीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लुगू पहाड़ पर डीवीसी का 1500 मेगावाट का एक हाईडल पंप स्टोरेज पावर प्लांट लगाया जाना है. इसे लेकर ही सर्वे का काम शुरू किया गया. प्लांट के लगने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा. परियोजना को पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. प्रोजेक्ट में जल और जंगल का कोई नुकसान नहीं होगा.

         87 प्रतिशत वनभूमि का होगा अधिग्रहण

वरीय प्रमंडलीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पंप स्टोरेज की योजना में दो जलाशय होगें. एक पहाड़ के ऊपर 1.16 वर्ग किलोमीटर की और पहाड के नीचे 2.02 वर्ग किलोमीटर की जल संवाहक प्रणाली होगी. जो दोनों जलाशयों को भूमिगत विद्युत गृह के माध्यम से जोडे़गी. इस परियोजना के निर्माण में 87 प्रतिशत वन भूमि और 13 प्रतिशत जीएम लैंड का अधिग्रहण किया जाएगा. परियोजना निर्माण के क्रम में लुगू पहाड क्षेत्र में न तो लुगू बाबा मंदिर के पास किसी प्रकार का अतिक्रमण होगा और ना ही प्राकृतिक धरोहर से छेडछाड किया जाएगा. दावा है कि परियोजना के निर्माण के दौरान 10 किलोमीटर के क्षेत्रफल में विकास तीव्र गति से होगा. रोजगार के साधन उपलब्ध होगे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली पानी की उचित व्यवस्था लोगों के लिए किया जाएगा. बता दें कि बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के लुगू पहाड, पिड़रा व टुटीझरना क्षेत्र में डीवीसी द्वारा 1500 मेगावाट का लुगु पहाड़ पंप स्टोरेज प्लांट प्रस्तावित है. इस प्लांट को खुलवाने के लिए डीवीसी, स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार बैठक कर रही है. लेकिन ग्रामीण लगातार इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/phusro-five-tonnes-of-raw-coal-seized-in-the-raid/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : छापेमारी में पांच टन कच्चा कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही