Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल के बंद स्वांग कोलियरी में दो व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Bermo : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग कोलियरी के बंद जारंगडीह सीम खदान में सोमवार को दो व्यक्तियों की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया सिनेमा हॉल निवासी राकेश कुमार कांदू 36 वर्ष और विजय कुमार कान्दू 29 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक विजय कान्दू के पिता मंटू कान्दू ने बताया कि उसका बेटा और राकेश 13 फरवरी की सुबह कोयला चुनने के लिए स्वांग कोलियरी गया था. बाद में कुछ लोगों ने जानकारी दी कि गंभीर हालत में उन दोनों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जब वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोमिया थाना के एएसआई अहमद अली खान गोमिया अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ की. एएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह बतायी जा सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि बंद खदान में लोहा काटने के दौरान जहरीले गैस की चपेट में आ गए होंगे और दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. मृतक राकेश कांदू की पत्नी एक पुत्र व दो पुत्री है. वहीं विजय कांदू की पत्नी एक पुत्र व एक पुत्री है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/bermo-217-were-examined-in-the-eye-check-up-camp-cataract-found-in-72/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : नेत्र जांच शिविर में 217 की हुई जांच, 72 में मिला मोतियाबिंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही