Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पिट्स मॉडर्न स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह, छात्र परिषद में शामिल स्टूडेंट ने लिया शपथ

Advertisement
Advertisement
Bermo : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में नये सत्र के लिए छात्र परिषद तथा हेड ब्वाय व हेड गर्ल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई. आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मार्च पास्ट के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल हरमीत सिंह, कमांडिंग ऑफिसर,  22वें झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग के अलावे कर्नल दीपक पाढ़ी व राकेश कुमार महाप्रबंधक(आईईपीएल) अरिंदम दास गुप्ता वाइस चेयरमैन स्कूल प्रबंध कमिटी तथा प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्य ने छात्र परिषद के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया. अतिथियों के द्वारा हेड बॉय सुजय तथा हेड गर्ल राशि को बैज पहना कर तथा समारोह का झंडा देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी छात्र परिषद के प्रमुखों का भी अभिषेक समारोह व शपथ ग्रहण कराया गया. अतिथियों का स्वागत प्राचार्य तथा उप प्राचार्य डा. विनीता पटनायक पाढ़ी, एस.डी.प्रसाद ने बुके दे कर किया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-attacked-with-bricks-and-stones-on-birthday-in-sonari/">जमशेदपुर:

सोनारी में जन्मदिन पर पड़ोसी ने किया ईंट-पत्थर से हमला       https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pits-school-2-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" />

समय का सदुपयोग कर जीवन के लक्ष्य करें हासिल- राकेश

वहीं कार्यक्रम में आकर्षक का केंद्र विद्यालय के चारों हाउस अशोक, विक्रम, मगध तथा वैशाली के छात्र-छात्राओं के द्वारा संतुलित मार्च पास्ट था जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कर्नल हरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को अच्छे नागरिक बन कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की बात कही. साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को वैश्विक स्तर पर आत्मसात करने, शारीरिक तथा मानसिक रूप से चुस्त रहने तथा लक्ष्य के प्रति फोकस करने के टिप्स दिये. इस अवसर पर महाप्रबंधक राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को समय का सदुपयोग कर जीवन के लक्ष्य के प्रति समर्पित होने की बात कही. नेतृत्व का गुण विकसित कर संस्कारों को आत्मसात करने पर बल दिया. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति तथा नृत्य की प्रस्तुति, फुर्तीले और जाबांज छात्रों के समूह के द्वारा पिरामिड की आकृति बनाना, संगीत की मिश्रित धुनों पर साड़ी ड्रिल रहा. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-district-level-mining-task-force-meeting/">रामगढ़

:  जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर रोक के निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही