Search

 
 
 

बेरमो: गोमिया में मुखिया का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 
Bermo: गोमिया प्रखंड में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ. इसमें गोमिया, हज़ारी, झिरकी और सरहचिया पंचायत के मुखिया को शपथ दिलाई गई. गोमिया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बलराम रजक, हज़ारी के तारामणि देवी, झिरकी के मिकाइल अंसारी और सरहचिया पंचायत के बिंदु देवी को शपथ दिलाया गया. बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने अलग-अलग पंचायत भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-instructed-to-make-75-amrit-sarovar-steemit-in-three-days/">रांची

: 75 अमृत सरोवर का स्टीमेट तीन दिन में बनाने का डीसी ने दिया निर्देश
वहीं गोमिया पंचायत के उप मुखिया का चुनाव मतदान प्रक्रिया के तहत किया गया. इसमें अनिल कुमार यादव उप मुखिया चुने गए. इसी प्रकार हज़ारी पंचायत में संगीता कुमारी उप मुखिया बनी. झिरकी पंचायत के रफी अकरम उप मुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. पंकज कुमार सरहचिया ग्राम पंचायत से उप मुखिया बने. सभी उप मुखिया और वार्ड सदस्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. मौके पर पंसस पूजा कुमारी, सहायक अभियंता अरुण कुमार, जनसेवक पवन कुमार, पंचायत सचिव नरोत्तम कुमार, देवनारायण प्रसाद, कुलदीप प्रजापति, अवधेश प्रसाद, विजयानंद प्रसाद, अनादि प्रसाद, पशुपति प्रसाद और पूजा देवी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-gheraoed-raj-bhavan-attacked-the-central-government-fiercely/">कांग्रेस

ने किया राजभवन घेराव, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही