Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विधायक कुमार जयमंगल को इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी गई मिठाई

Bermo : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय 5 नम्बर ढोरी में शनिवार 29 अप्रैल को यूनियन की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और संचालन एरिया सचिव शिवनंदन चौहान ने किया. बैठक में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी ज़ाहिर करते हे मिठाई बांटी गई. साथ ही इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी संजीवा रेड्डी का आभार व्यक्त किया गया. यूनियन के रिजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि बेरमो विधायक लगातार मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं. मौजूदा समय में जो जवाबदेही कुमार जयमंगल को मिला है वह बखूबी निभाएंगे और देश भर के मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे. बता दें कि शनिवार 29 अप्रैल को ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि 22-23 फरवरी को हुए चुनाव के बाद डॉक्टर जी.संजीव रेड्डी को अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है. साथ ही राव सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ-साथ कुल सात लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है. जिसमें झारखंड के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह  शामिल हैं. बैठक में बेरमो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष छेदी नोनिया, सहित गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, श्रीकांत मिश्रा, साघु बाउरी, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर, नारायण महतो, रवि शंकर ठाकुर, अर्जुन नोनिया, जयराम सिंह, निमाय चन्द मंडल, आनन्द राम, महफूज आलम, बैजनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-elephant-crushed-the-servant-of-the-temple-who-went-to-graze-goats-died/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बकरी चराने गए मंदिर के सेवक को हाथी ने कुचला, हुई मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही