Search

 
 
 

बेरमो : गार्ड को बंधक बना ओवल प्रोजेक्ट के स्टोर से लाखों की मशीन व पार्ट्स ले भागे

 

गोमिया के हजारी मोड़ में है कंपनी, चार-पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने की लूटपाट

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित निजी कंपनी ओवल प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग के स्टोर पर धावा बोलकर अपराधियों ने 17 अगस्त की अहले सुबह लाखों रुपए की मशीनें व पार्ट्स-पुर्जे लूट लिए. स्टोर में तैनात दोनों गार्डों की पिटाई भी की. गुरुवार की सुबह गार्डों ने गोमिया थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज कराया. सब इंस्पेक्टर दिलीप मुंडा व एएसआई आनंद प्रकाश पांडेय ने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. गार्ड राजेश कुमार और मुन्ना कुमार राय ने बताया कि वे दोनों ओएनजीसी अधीनस्थ ओवल प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के हज़ारी मोड़ के समीप स्थित स्टोर में बुधवार की रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात थे. गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे चार-पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाकर दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद स्टोर में रखी कंपनी की ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, रेंच सहित करीब चार-पांच लाख रुपये के कीमती पार्ट-पुर्जों को एक पिकअप वैन में लोडकर ले गए. जाते समय उनलोंगों गार्डों का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया. बदमाशों के जाने के बाद गार्डों ने किसी तरह घटना की सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-intensive-checking-of-vehicles-regarding-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव को लेकर वाहनों की सघन जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही