Search

 
 
 

बेरमो: देर रात घर लौट रहे तांत्रिक की हत्या, एक हिरासत में

 
Bermo: बेरमो अनुमंडल के चतरोचटी थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय दासो मांझी की धारदार हथियार से 14 अप्रैल की रात करीब दो बजे हत्या कर दी गई. नक्सल प्रभावित क्षेत्र कर्री पंचायत‌ के दुधमो गांव निवासी दासो मांझी झाड़ फूंक करता था जिसे ग्रामीण भाषा में सोखा कहतें हैं. जानकारी मिलने के बाद गोमिया अंचल इंस्पेक्टर विनोद कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी नीरज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दासो मांझी शुक्रवार की रा‍त करीब दो ढाई बजे घर लौट रहा था. इसी क्रम में घात लगाए हत्यारों ने धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.दासो मांझी दुधमो गांव में चल रहे एक पंचायती से लौट रहा था. उसके हल्ला की आवाज सुन गांव वाले और उसका बेटा वहां पहुंचा तो देखा कि वह जमीन पर खून से लथपथ गिरा पड़ा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609334&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो : मंदिर में उपद्रवियों ने तोड़ी मूर्तियां, लोगों में आक्रोश, बुलाई गई डॉग स्क्वायड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही