Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया प्रखंड में तीस हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

16 से 30 जून तक विशेष कैंप, बीडीओ ने पीडीएस डीलर व प्रज्ञा केन्द्र संचालकों संग की बैठक
Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार 15 जून को बीडीओ कपिल कुमार ने पीडीएस डीलरों व प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ एक बैठक किया. जिसमें बताया गया कि 16 से 30 जून तक प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय में विशेष कैंप लगाकर प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. जिसमें सभी लालकार्ड, अंत्योदय और ग्रीन राशनकार्ड धारियों व उनके परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में 30 हजार नए आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी जरूरतमंद लोगों का बने, उसके लिए सभी पीडीएस डीलर, रोजगार सेवक व सहिया प्रचार प्रसार में सहभागी बनें. मौके पर रोजगार सेवक, विनय गुरु, शिवशंकर रविदास, कपिलदेव रविदास, पीडीएस डीलर राजेंद्र रजक, मुरली रविदास, बद्री पासवान, जनार्दन जायसवाल, प्रकाश गंझू,भीमसेन पासवान,चंद्रशेखर पांडेय, प्रज्ञा केंद्र संचालक ओमकारनाथ मिश्रा, खगेन्द्र रविदास, जितेंद्र प्रजापति, सहिया पूनम देवी, अनिता देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-water-is-being-wasted-due-to-leakage-in-chas-municipal-corporation-area/">बोकारो

: चास नगर निगम क्षेत्र में लीकेज से हो रही है पानी की बर्बादी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही