Search

 
 
 

बेरमो :  केबी कॉलेज में टीबी जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

 
Bermo (Bokaro) : टीबी बीमारी के उन्मूलन को जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज बेरमो परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी विभाग के जिला पदाधिकारी सहित कई उपस्थित थे. मौके पर पांच टीबी रोगियों को पोषाहार वितरण किया गया. महीने के अंत में कॉलेज की ओर से महीनेभर का पोषाहार पांच टीबी मरीजों को दी जाती है. प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निक्षय पोषण योजना टीबी ग्रसित लोगों के लिये शुरू किया है. बहुत सारे ऐसे मरीज हैं जो अच्छी खुराक के अभाव में दम तोड़ देते हैं. टीबी विभाग के जिला पदाधिकारी डॉ एसएम जफरुल्ला ने बतलाया कि कुपोषण, एड्स, मधुमेह, शराब और तम्बाकू ऐसे कारक हैं जो टीबी से पीड़ित व्यक्ति को प्रभावित करते हैं. वहीं जिला समन्वयक पदाधिकारी हेमंत कुमार झा ने कहा कि टीबी की बीमारी अधिकतर अस्वास्थ्यवर्द्धक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को शिकार बनाती है. कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान की डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रो गोपाल प्रजापति ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687139&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : कसमार प्रखंड के 13 गांवों के रैयतों को मिला मुआवजा का नोटिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही