Search

 
 
 

बेरमो : वज्रपात से दस मवेशियों की मौत, किसान परेशान

 
एक ही जगह बंधे थे चार किसानों के पशु, हो गया वज्रपात
Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत‌ लोधी पंचायत के हडहाडीह गांव में 16 अगस्त की दोपहर हल्की बूंदाबांदी के बीच वज्रपात होने पर दस पशुओं की मौत हो गई. बताया गया है कि हड़हाडीह गांव के चार किसानों के मवेशी एक ही जगह बंधे हुए थे. इसी बीच दोपहर को अचानक बारिश के बाद वज्रपात हो गया, जिसमें दस मवेशी की मौत हो गई. इस हादसे में रूपन टुडु की चार गाय व एक बैल, सोधन टुडू का एक बैल व एक बछडा, शिकारी मांझी का दो बैल व  लालचन्द मांझी के एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई. किसानों ने बताया कि अभी खेती का समय है, ऐसे में बैलों के नहीं रहने पर खेती करना मुश्किल हो जाएगा. घटना के बाद किसानों ने इसकी सूचना मुखिया जुवैदा खातून को दी. मुखिया के प्रतिनिधि राजू अंसारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद इसकी सूचना गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो व पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को दी गई. सीओ श्री टोपनो ने कहा कि सबंधित थाना में सूचना देकर मृतक मवेशियों का अंत्यपरीक्षण कराया जाएगा. इसके बाद नियमत: आपदा प्रबंधन विभाग से पीडित किसान को मुआवजा दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731704&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकाराे : नवाडीह प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही