Search

 
 
 

बेरमो : न्यायिक शुल्क वृद्धि के विरोध में तेनुघाट के अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम

 
Bermo : तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने न्यायिक शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध को लेकर अधिवक्ता संघ के भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि बार काउंसिल के निर्णय के अनुसार न्यायिक कार्य से अलग रखा. वहीं झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा बार काउंसिल के निर्णय को नहीं मानने की अपील को गलत ठहराया. तेनुघाट के अधिवक्ता संघ ने उसकी निंदा की और राजीव रंजन क विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार द्वारा जो न्यायिक शुल्क में वृद्धि की गई है वह बिल्कुल ही जनता के खिलाफ है. झारखंड बार काउंसिल के निर्देश पर शुक्रवार से तेनुघाट के अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. बताया कि 8 जनवरी को झारखंड के सभी अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की बैठक रांची में होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. बैठक को वासु कुमार दे, अरुण कुमार सिन्हा, बद्री नारायण पोद्दार, सुभाष कटरियार सहित अधिवक्ताओं ने भी न्याय शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर अपने अपने विचार प्रकट किये. बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के इस निर्णय को सही माना. बैठक में विश्वनाथ प्रसाद, राम बल्लभ महतो, दी एन तिवारी, रविंद्र नाथ बोस, धर्मवीर जायसवाल, संतोष कुमार, नरेश चंद्र ठाकुर, महादेव राम, निरंजन महतो, अमरेंद्र कुमार सिंह, तपन कुमार दे, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, महेश ठाकुर, शैलेश चंद्र, सुरेश यादव, बैजनाथ शर्मा व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-ex-students-of-kasmar-high-school-meet-after-30-years-in-mrigkhoh/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मृगखोह में 30 साल बाद मिले कसमार हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही