Search

 
 
 

बेरमो : श्री जलाराम बाप्पा का 11वां वार्षिकोत्सव संपन्न, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

 
Bermo :  फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार शिव नारायण मंदिर स्थित श्री जलाराम बाप्पा का 11वां वार्षिक उत्सव को मनाया गया. इस अवसर पर सुबह 9 बजे मंदिर में पूजा शुरू हुई. यहां पुजारी ने मुख्य जजमान विपिन कानाबार एवं उनकी पत्नी मनीषा कानाबार को विधिवत पूजन-अर्चन कराया. महेश कानाबार ने बताया कि मंदिर में विराजमान श्री जलाराम बापा, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण देव, श्री शिव दरबार, श्री अंबा माता जी तथा श्री हनुमान जी की विधि पूर्वक पूजा की गई. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sawan-mela-of-marwari-mahila-samiti-on-16th-and-17th-july-preparations-completed/">चाईबासा

: मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला 16 एवं 17 जुलाई को, तैयारी पूरी

अन्नकूट एवं महाप्रसाद का वितरण

वार्षिक उत्सव में सामूहिक आरती, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने दिन के 1 बजे से अन्नकूट एवं महाप्रसाद का ग्रहण किया. मौके पर ट्रांसपोर्टर गिरीश भाई कोठारी सहित मनसुख कानाबार, धीरुभाई राठौर, अर्चना सिंह, देवेंद्र सिंह जाडेजा, आशुतोष कुमार सिंह, राजू घोशी ,विनोद गोयल, कृष्ण कुमार, दीपक कानाबार, भावेश ढक्कर, पिंकी कानाबार, लक्ष्मी बढेरा, संजय कानाबार, इंदिरा बढेरा, लता कानाबार, भूमि कानाबार, रंजन कानाबार,भावेश तन्ना, वीणा ठक्कर, सुनीता घोषी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही