Bermo : गोमिया अंचल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की राजस्व उपनिरीक्षक पर लगाए गए यौन प्रताड़ना के आरोप को सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने गलत करार दिया है. उपायुक्त को भेजे पत्र में सीओ ने जमीन की रसीद कटवाने का हवाला दिया है. पत्र में कहा गया है कि जांच में राजस्व उप निरीक्षक पर लगे महिला के आरोप सरासर गलत है. जिस जमीन के संदर्भ में रसीद कटवाने और ऑनलाइन करने की बात कही गई है, उसकी जांच की गई. ऑनलाइन पंजी टू का अवलोकन करने पर पाया गया कि उक्त खाता और प्लॉट में भिन्न-भिन्न रैयतों के नाम से जमाबंदी है. राजस्व उपनिरीक्षक ने जांच कर स्पष्टीकरण दिया था कि उस जमीन पर तीन व्यक्तियों ने कब्जा जमा रखा है. कागजातों की मांग करने पर भूमि से संबंधित व्यक्तियों ने राजस्व उप निरीक्षक के समक्ष कागजात प्रस्तुत नहीं किए. पत्र में जिक्र है कि जांच में पता चला है कि आरोप लगाने वाली महिला को जमीन की रसीद निर्गत करने में कई तकनीकी समस्याएं हैं. चालू पंजी टू में पिछले लगान का भुगतान दर्ज नहीं है. खतियान चालू पंजी एवं ऑनलाइन पंजी टू दर्ज रकवा में भिन्नता है. इसके साथ ही उस जमीन पर अन्य व्यक्ति घर बनाकर रह रहा है. तकनीकी समस्या के कारण तत्काल रसीद निर्गत करने में कठिनाई है. संबंधित पक्षों को राजस्व कागजात प्रस्तुत करने की नोटिस भेजी गई है, जिसकी तिथि 11 फरवरी से पहले निर्धारित है. क्या है आरोप एक महिला ने गोमिया अंचल के उप निरीक्षक जानकी प्रसाद पर जमीन की रसीद काटने के एवज में यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया था. महिला का आरोप है कि राजस्व उप निरीक्षक ने जमीन की रसीद कटवाने के बदले यौन प्रताड़ित किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=235474&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक ने पीएचईडी मंत्री से की मुलाकात [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक ने पीएचईडी मंत्री से की मुलाकात [wpse_comments_template]
Leave a Comment