Search

बेरमो : भाजपा की सोच का आधार है श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार- रविंद्र पांडे

बलिदान दिवस के रूप मनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
Bermo : भाजपा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय समेत भाजपा फुसरो मंडल क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व सांसद समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर रविंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा की सोच का आधार डॉ. मुखर्जी के विचार हैं. उनकी सोच के आधार भाजपा काम कर रही है. अब उनके सपनों को साकार करने का समय आ गया है. पीएम नरेंद्र मोदी उनके सपने साकार करने के लिए लगे हुए हैं. डॉ. मुखर्जी चाहते थे कि देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्‍मीर में भी संविधान लागू हो. उनके इस सपने को पूरा करने के लिए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया. भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी संपूर्ण भारत में एक संविधान और एक झंडा के लिए संघर्ष करते रहे. उनके इस सपने को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह साकार करने में लगे हैं. भाजपा फुसरो मंडल के महामंत्री टुनटुन तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने को कहा. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, डॉ. उषा सिंह, अर्चना सिंह, दिनेश पांडेय, गजेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश स्वर्णकार, राम किंकर पांडे, नवल किशोर सिंह, भरत वर्मा, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676961&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर खैराचातर की सोनाक्षी को मिला 9वां रैंक [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp