Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तेनुघाट डैम में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद

Advertisement
Advertisement
Bermo : तेनुघाट डैम में डूबा युवक चंदन शर्मा (28) का शव बरामद हो गया है. 9 जनवरी को नहाने के दौरान वह डूब गया था. मृतक तेनुघाट न्यू बस स्टैंड स्थित एक गैराज में काम करता था. तीसरे दिन 11 जनवरी को उसका शव झिरकी के सामने पंप हाउस के निकट मिला. वह बिहार के नवादा जिला के महगाय का रहने वाला था. पिकनिक मना रहे लोगों ने उसे पानी में बहते देख शोर मचाया प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी की शाम काम करने के बाद वह डैम में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह फिसलने से पानी की तेज बहाव में बह गया. हादसा के वक्त तेनुघाट डैम का एक फाटक खुला था. वहां पिकनिक मना रहे कुछ लोगों ने उसे पानी में बहते देख शोर मचाया. तुरंत तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को इसकी सूचना दी गई. प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डैम का फाटक  बंद कराया. उसके बाद पानी में उसकी खोजबीन शुरू हुई. डैम खुला होने की वजह से पानी कम होने में वक्त लगा. तब तक वह नदी की तलहटी में पहुंच चुका था. मृतक के परिजन लगातार नदी में उसकी तलाश में जुटे थे. थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. नवादा से मृतक के माता-पिता और पत्नी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे एक पांच साल का बेटा छोड़ गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=218496&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, शक की सुई दोस्तों पर [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही