Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीन दिन से लापता युवक का शव जंगल से बरामद

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ढ़ोरी गांव स्थित जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया. जिस जंगल से शव बरामद हुआ है वह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है. मृतक मुकेश किस्कू (25) तीन दिन से लापता था. उसे नक्सलियों ने 11 मार्च की रात घर से अगवा किया था. इस वजह से इलाके में चर्चा है कि वारदात को अंजाम नक्सलियों ने दिया है. घटना के दूसरे दिन युवक की तलाश पुलिस ने शुरू की. गांव वाले इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं. चर्चा यह भी है कि नक्सलियों के डर से मृतक के परिवार समेत गांव वाले मुंह नहीं खोल रहे हैं. नक्सलियों ने गांव वालों को धमकी दे ऱखा है कि मुंह खोलने का अंजाम बुरा होगा. क्या है मामला मृतक बड़की चिदरी पंचायत के ढ़ोरी गांव का रहने वाला था. नक्सलियों ने 11 मार्च की रात उसे घर से अगवा किया था. चतरोचट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान ढ़ोरी जंगल से उस युवक का शव बरामद किया गया. युवक के गले पर कटे का निशान है. इससे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. क्या है चर्चा मृतक के बारे में चर्चा है कि वह पूर्व नक्सली रह चुका है. वर्ष 2015-16  में नक्सली संगठन का मोटी रकम लेकर फरार हो गया. युवक अपने गांव से बाहर रहता था. इन दिनों वह घर आया था. उसके घर आने की जानाकारी नक्सलियों को मिल गई. नक्सलियों ने उसे 11 मार्च की रात घर से अगवा कर लिया. मामले की जानकारी पाकर पुलिस उसके घर पहुंचकर पूछताछ की. घर वालों ने पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दी. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मृतक का एक बेटा भी है जो उसके घर में है. 14 मार्च को उसका शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=267143&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा - शिक्षा मंत्री [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही