Search

 
 
 

बेरमो : महाराष्ट्र के पुणे से मृतक का शव पहुंचा गांव, परिवार से मिले मंत्री

 
Bermo :  बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड में सोमवार को एक युवक मेहीलाल किस्कु का शव घर पहुंचा. मृतक प्रखंड के उपरघाट स्थित पेंक पंचायत अंतर्गत बोरवापानी गांव के संझलु मांझी का पुत्र था. बता दें कि मेहीलाल किस्कू पिछले सप्ताह 12 सितंबर को ही रोजगार के लिए महाराष्ट्र के पुणे शहर गया था. वह वहां राज मिस्र्त्री का काम करता था. 16 सितंबर की शाम को वहां एक शोरूम के बगल में एक पेड़ पर मेहीलाल का शव फंदे पर झूलता कुछ लोगों ने देखा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके अन्य साथियों को शव सौंप दिया. इसी गांव के काम करने वाले साथियों ने चंदा कर एम्बुलेंस के माध्यम से शव को गांव भिजवाया. इसकी जानकारी मिलते ही राज्य के शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो मृतक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इसके अलावे उन्होंने आर्थिक सहायता भी दी. मौके पर ही मंत्री ने बीडीओ को फोन कर शीघ्र मुआवजा दिलाने का आदेश दिया. मृतक का शव घर पहुंचते ही मृतका की पत्नी सूरज मुन्नी देवी, पुत्री बिसनी कुमारी,  सबिता कुमारी, पुत्र नरेश किस्कू, महेश किस्कू, लोकी किस्कू, विशाल कुमार, वृद्ध पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इस दुःख की घड़ी में स्थानीय मुखिया सुखमती देवी, पूर्व पंसस गुरु प्रसाद पटेल, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी,  झामुमों नेता गजाधर महतो, सीपीआई के अंचल सचिव नुनुचंद महतो, शहबान अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-on-gangster-prince-khans-house-again-henchmen-absconding/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस की फिर दबिस, गुर्गे फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही