Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल कथारा के बांध कॉलोनी का गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

Advertisement
Advertisement
Bermo :  बेरमो कोयलाचंल के सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अन्तर्गत बांध कॉलोनी में अहले सुबह क्वार्टर के गैलरी का छज्जा गिर गया. छज्जा गिरने से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन क्वार्टर में रह रहे परिवारों के बीच डर का माहौल है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीसीएल के एसओपी एम के प्रधान सिविल विभाग के अधिकारी संजय कुमार, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय थाना के पुलिस कर्मी पहुंचे और क्षति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें - सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-young-man-was-beaten-up-by-tying-him-the-pillar-was-trying-to-rape/92337/">सरायकेला:

खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, दुष्कर्म का कर रहा था प्रयास

लगातार हो रही बारिश से गिरा छज्जा

मालूम हो कि अमूमन कॉलोनी का क्वार्टर पहले से ही जर्जर अवस्था में है. लगातार बारिश होने के कारण डबल स्टोरी का क्वार्टर का छज्जा गिर गया. यदि यह घटना दिन में होती तो जानमाल का नुकसान होने की पूरी संभावना थी. बांध कॉलोनी के सीसीएल कर्मचारी गोपीचंद रजवार ने बताया कि सुबह के चार बजे यह घटना हुई है. आए दिन की तरह सभी लोग सोए हुए थे. अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी. जब दरवाजा खोलकर देखा तो सामने का छज्जा पूरी तरह से गिर गया था. इस डबल स्टोरी के क्वार्टर में उसके अलावा अन्य कर्मचारी भी रहते हैं. इस घटना से सभी लोग डरे हुए हैं. इसे भी पढ़ें -हज़ारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-villagers-planted-paddy-on-a-dilapidated-road-expressed-their-displeasure-towards-mp-and-mla/92323/">हज़ारीबाग

: जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, सांसद और विधायक के प्रति जतायी नाराजगी

इस डबल स्टोरी क्वार्टर में 16 परिवार रहते हैं

सीसीएल के इस डबल स्टोरी के क्वार्टर में कर्मचारी सहित विस्थापित परिवार के लोग निवास करते हैं. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि यद्धपि यह सीसीएल का क्वार्टर है. इसलिए सीसीएल के द्वारा मरम्मति का कार्य किया जाएगा. सीसीएल के अधिकारी भी छज्जा गिरने का जायजा लिया है. वे अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -सेवा">https://lagatar.in/congress-will-celebrate-service-day-team-will-distribute-dry-ration-among-poor-for-a-week/92315/">सेवा

दिवस मनायेगी झाप्रयु कांग्रेस, एक हफ्ता गरीबों में सूखा राशन बांटेगी टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही