Search

 
 
 

बेरमो : बेरमो को जिला बनाने की मांग लेकर समिति करेगी पदयात्रा

 
संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
Bermo (Bokaro) : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक गोमिया प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता कामेश्वर मिश्रा व महासचिव वकील महतो मौजूद थे. समिति के संयोजक संतोष नायक व कुलदीप प्रजापति ने कहा कि झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा की जाएगी. इसमें बेरमो अनुमंडल से सैकड़ों लोग रांची कूच करेंगे और विधानसभा परिसर में पहुंचकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे. मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के दिली इच्छा थी कि बेरमो जिला बने. उन्होंने कई बार झारखंड विधानसभा में यह मांग रखी, लेकिन सरकार ने जिला नहीं बनाया. अपने चाचा के इस सपना को साकार करने को वे आंदोलन में तन-मन-धन से सहयोग देंगे. मौके पर अधिवक्ता रामबल्लब महथा, मुखिया तारामणि देवी, बलराम रजक पंचायत समिति के सदस्य सैफ अली, सुशीला देवी देवी एवं प्रदीप रवानी, आदित्य पांडे, शिवू प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, धीरज प्रसाद उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693097&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : प्रभारी सीएमडी ने केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही