Bermo : बोकारो के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ की लड़कियों को KPR कंपनी के लोग त्रिपुरा स्टेशन पर आधी रात को छोड़कर भाग गए. भारत सरकार के सौजन्य से कौशल विकास केंद्र द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय विनायक फाउंडेशन रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा लड़कियों को रोजगार के लिए त्रिपुरा भेजा गया था. लेकिन लड़कियों घर वापस लौटना चाहती थी, तो उन्हें नहीं आने दिया जा रहा था. तब लड़कियों के अभिभावकों ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद से शिकायत की. योगेंद्र प्रसाद सोमवार को तेनुघाट पहुंचे और केंद्र के कॉर्डिनेटर अर्णव कुमार से पूछताछ की. वह पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तब उन्हें फटकार लगाई गई और शीघ्र वापसी कराने को कहा. जिसके बाद संस्था के लोगों ने वहां संपर्क कर लड़कियों को वापस भेजने को कहा. जिसके बाद कंपनी के लोग आधी रात को त्रिपुरा स्टेशन पर लड़कियों को छोड़कर चले गये. इसके बाद त्रिपुरा स्टेशन से लड़कियों ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा और बताया कि KPR कंपनी के लोग उनलोगों को स्टेशन पर छोड़कर चले गए हैं. यदि उनके साथ कोई अनहोनी होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.
: ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच गिरफ्तार [wpse_comments_template]
क्या है मामला
गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के महादेव मांझी, मनोज मुर्मू, राथो मांझी एवं अन्य ने एक आवेदन पूर्व विधायक को देकर कहा था कि उनकी बच्चियों को रोजगार के लिए तमिलनाडु भेजा गया है. वे सभी बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लेड़वा, गांगपुर, कोदवाटांड़ आदि गांवों के निवासी हैं. करीब चार महीने पहले उन्हें कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े तेनुघाट में रहने वाले सुनील कुमार रोजगार दिलाने की बात कहकर सभी को KPR SUGAR AND APPARELS LIMITED नामक कंपनी में भेजा है. यह कंपनी तमिलनाडु में है. लेकिन करीब दो तीन दिन पहले बच्चियों ने बताया कि वहां जानलेवा बीमारी फैल रही है. बच्चियां इससे काफी डरी-सहमी है और वापस आना चाहती है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि जब तक सुनील कुमार उन्हें मेल नहीं करेगा, तब तक किसी को जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. सभी लड़कियों का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. किसी तरह सूचना मिली है कि एक लड़की वहां गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में इलाजरत है. परिजनों ने सुनील कुमार से संपर्क किया तो उसने दो तीन दिन में प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बुलाने की बात कही, लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब इनलोगों ने पूर्व विधायक से लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-arrested-including-model-involved-in-brown-sugar-business/">रांची: ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment