Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : दिवंगत जगरनाथ महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करना लक्ष्य- बेबी देवी

Advertisement
Advertisement

मंत्री ने नावाडीह में मांझी हाउस का किया शिलन्यास

Nawadih : राज्य की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री और स्थानीय विधायक बेबी देवी ने नावाडीह प्रखंड के अहारडीह केशधारी व बिरनी के दाही में बनने वाले मांझी हाउस का 26 जुलाई को शिलान्यास किया. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ वर्ग कल्याण विभाग से स्वीकृत मांझी हाउस का निर्माण विभाग के मद से किया जाएगा. शिलान्यास से पहले मांझी हड़ाम जीतन सोरेन ने संथाली रीति विधिवत पूजा की. समारोह को संबोधित करते हुए बेबी देवी ने कहा कि उनके स्वर्गीय पति जगरनाथ महतो (पूर्व मंत्री) डूमरी विधानसभा के हर वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उनके अधूरे सपनों व कार्यो को पूरा करना मेरा उद्देश्य है. पति के सिद्धांतों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम होगा. उन्होंने कहा कि मांझी हाउस का निर्माण होने से समाज के लोगों को सुविधाएं मिलें. मंत्री ने आदिवासी समुदाय को स्वरोजगार के लिए आगे आने का आह्वान किया. मौके पर उप प्रमुख हरिलाल महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, मुखिया नरेश विश्वकर्मा, पंसस ममता भट्टाचार्य, पूर्व मुखिया रामपुकर महतो, डॉ लालजी प्रसाद महतो, महबूब आलम, मुकेश कुमार सोरेन, तापेश्वर महतो, हेमलाल मरांडी,  तारो महतो, सुखदेव किस्कू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-foundation-will-make-women-self-reliant-by-training-them-in-jewelery/#google_vignette">गिरिडीह

: महिलाओं को आभूषण का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएगा फाउंडेशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही