Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पति छत पर था सोया, पत्नी कमरे में फंदे से झूलती मिली

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की सिधाबारा पंचायत में बेंदी ग्राम में मंगलवार 23 मई की सुबह राजेंद्र महतो की नव विवाहिता पत्नी रानी कुमारी 19 वर्ष फंदे पर झूलती हुई मिली. जानकारी मिलते ही चतरोचट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि राजेन्द्र महतो की शादी करीब दस महीने पहले रजरप्पा के स्व दिलीप चौधरी की पुत्री रानी कुमारी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद राजेन्द्र महतो मुंबई काम करने के लिए चला गया था. तीन दिन पहले ही राजेन्द्र घर वापस लौटा था. गर्मी के कारण 22 मई की रात को राजेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोये हुए थे. वहीं रानी कुमारी अपने कमरे ही सो गई. सुबह जब राजेंद्र छत से नीचे उतरा तो रानी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. राजेन्द्र ने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो रानी फंदे पर झूल रही थी. [caption id="attachment_646217" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SUICEDE-POLICE-PUBLIC-300x131.jpg"

alt="" width="300" height="131" /> पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़[/caption] घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. रानी के मायके वालों को भी सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही वे भी बेंदी गाँव पहुंचे. थाना प्रभारी नीरज कुमार कुमार ने पूछताछ के बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है. फिलहाल अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. यह">https://lagatar.in/bermo-mp-and-mla-laid-foundation-stone-of-water-supply-scheme-in-jaridih/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सांसद और विधायक ने जरीडीह में जलापूर्ति योजना का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही