Search

 
 
 

बेरमो : विधायक ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

 
Bermo :  सरकारी विद्यालयों में अव्यवस्था को देखने के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने आदर्श मध्य विद्यालय ढोरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. विधायक ने प्रधानाचार्य से कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तथा विद्यालय में छात्रों की संख्या के रिकॉर्ड की जांच की. इस दौरान बच्चों को मिड-डे मिल में दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की. प्रधानाचार्य ने विधायक के समक्ष विद्यालय की कई परेशानियों को भी सामने रखा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hotel-workers-body-found-hanging-from-rope/">धनबाद

: होटल कर्मी का शव रस्सी से झूलता मिला

शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

प्रधानाचार्य ने कहा कि करगली वाशरी के समीप रहने वाले स्वर्गीय गोविंद सोरेन और स्वर्गीय सोनी सोरेन के पुत्र मिचिरा सोरेन क्लास 2 में मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करता है. विद्यालय ने गोद लेते हुए बच्चों की पढ़ाई पूरा खर्च उठाएगा. विधायक श्री सिंह ने कहा कि बच्चा को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत होगा तो हमारे घर में रहकर पढ़ेगा. स्कूल के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. विद्यालय की ओर से विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, कांग्रेसी नेता इमरान खान सहित विद्यालय के हेडमास्टर प्रमोद अग्रवाल, शिक्षक अफरोज आलम, संयोजक सोनी खातून, कल्पना सोरेन, अर्जुन रविदास, इंदु देवी, सोनी देवी, रीता देवी मुख्य रूप से शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही