Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विधायक ने लाभुकों के बीच किया चेक का वितरण

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार 11 अप्रैल को विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने लाभुकों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा मिलने वाले चेक का वितरण किया. विधायक डॉ महतो ने कहा कि प्राकृतिक आपदा व अन्य कारणों से हुई मृत्यु पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से परिजनों को चेक सौपा गया है. जिससे मृतक के परिजनों का भरण पोषण हो सके. कहा कि इस राशि का सदुपयोग होना चाहिए. इस दौरान प्रखंड के अईयर गांव के बदरुल दूजा के कोविड से हुई मृत्यु पर परिजन एसा खातून को, केरी गांव की यशोदा देवी के सर्पदंश से हुई मृत्यु पर पति महादेव मांझी को, गांगपुर गांव की सीता कुमारी की सर्पदंश से हुई मृत्यु पर परिजन महावीर प्रजापति को, हजारी गांव के विशांत कुमार के वज्रपात से हुई मृत्यु पर परिजन बिनोद यादव को और खुदगड़ा के जयलाल प्रजापति के मृत्यु होने पर परिजन भगवान दास को, महुआटांड गांव के सुरेश महतो की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर परिजन बसंती देवी को और ससबेडा गांव में वज्रपात से हुई एक गाय की मृत्यु पर परिजन राजकुमारी देवी को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ज़ारी का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ कपिल कुमार, जिप सदस्य बिमला देवी, सीआई लालमोहन दास, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, रविशन मांझी, नारायण महतो, मोबाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-dps-chas-created-history-by-winning-72-gold-20-silver-and-17-bronze-medals-in-3-olympiads/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 3 ओलंपियाडों में 72 स्वर्ण, 20 रजत व 17 कांस्य पदक जीतकर डीपीएस चास ने रचा इतिहास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही