Search

बेरमो: विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Bermo: बेरमो प्रखंड कार्यालय में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 24 अप्रैल को बैठक की. विधायक ने जनता दरबार लगाकर वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी. साथ ही कहा कि जो योजनाएं चल रही है उसका समीक्षा लगातार जरूरी है. हर महीने प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा. जिसमें प्रखंड, अंचल, स्वास्थ विभाग, पीएचईडी, ऊर्जा विभाग, सीसीएल, डीवीसी सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल होकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. पीएम आवास योजना में सभी एरिया में एनओसी नहीं देना चिंता का विषय है. विधायक ने एक सभाकक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि अगला जनता दरबार 26 मई को लगाई जाएगी. मौके पर  बीडीओ मधु कुमारी, अंजना सिंह, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण सिंह, संतन सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर आदि मुखिया उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618102&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : आरोप : मुखिया ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी उसके पति की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp