Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने एक महिला और छात्रा के खाते से उड़ाए हज़ारों रुपये

Advertisement
Advertisement
Bermo :  भारतीय स्टेट बैंक अंतर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने एक महिला और छात्रा के खाता से हजारों रुपये उड़ा लिए. यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित महिला ने अपने बैंक के खाता को अपटेड कराया. अंजू देवी बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड मिर्जापुर की निवासी है. उन्होंने बताया कि वह 9 जुलाई को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पेटरवार गई थी और अपने खाता से पांच हज़ार रुपये की निकासी के लिए फार्म भर कर दी. इसके बाद संचालक ने उससे एक से अधिक बार फिंगर प्रिंट लिया. संचालक ने कहा कि  एक बार में ठीक से अंगूठे का प्रिंट स्कैन नहीं हुआ, इसलिए दोबारा फिंगर प्रिंट लिया गया. विश्वास पर अंजू देवी ने फिंगर स्कैन कराया. संचालक ने उसे पांच हजार रुपये दिये. अंजू पैसा लेकर बाजार चली गई. इसके बाद घर चली गई. लेकिन जब वह 16 जुलाई को अपना खाता अपडेट कराई तो उसके खाता से बीस हजार रुपये की निकासी बताई गई. इस संबंध में अंजू देवी के पति ने मुखिया को जानकारी दी. इसके बाद शाखा प्रबंधक और पेटरवार थाना प्रभारी को भी लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें- Breaking">https://lagatar.in/breaking-out-of-80-mlas-draupadi-murmu-got-70-votes-from-jharkhand-cross-voting-discussion-from-congress-side/">Breaking

: 80 विधायकों में से द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से मिले 70 वोट, कांग्रेस पाले से क्रॉस वोटिंग की चर्चा!
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/MAHILA-KAHTA-2-300x166.jpeg"

alt="" width="300" height="166" />

संचालक के विरुद्ध कई शिकायतें मिली है- शाखा प्रबंधक, BOI

एक और मामला पतकी पंचायत के रंगामाटी ग्राम की है. छात्रा कंचन कुमारी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का स्कूल की ओर से मिलने वाली राशि उसके खाते में आया था. इसके अलावा सुकन्या योजना का भी राशि आया था, जिसे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हेमंत कुमार उर्फ पिंटू ने गलत तरीके से निकाल लिया है. इस तरह के कई और मामले हैं जो जांच के साथ खुलासा होगा. इस संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि इस मामले में दो लोगो के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है. वहीं इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेटरवार शाखा के शाखा प्रबंधक ने कहा कि उक्त संचालक के विरुद्ध काफी शिकायतें मिली है. मामले के जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दिया गया है. शिकायत की सत्यता पाए जाने पर केंद्र के लाइसेंस को रद्द कर दिया जायेगा. वहीं केंद्र के संचालक हेमंत कुमार ने ग्राहकों के द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-coaching-operator-accused-of-rape-case-registered/">कोडरमा:

कोचिंग संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही