Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गरीब बच्चों को संस्था दे रही है मुफ्त शिक्षा : सत्येंद्र राय

Bermo: सत्यलोक संस्था ने 03 जून को स्वांग के पिपराडीह मैदान में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में बच्चों के चार ग्रुपों के बीच 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराया गया. प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों में सीनियर ग्रुप को ट्रैक शूट व जूनियर ग्रुप को स्कूल बैग व ज्योमेट्री बॉक्स दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित 150 बच्चों के बीच टी-शर्ट का भी वितरण किया गया. संस्था के संस्थापक सत्येंद्र राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के बीच मुफ्त शिक्षा प्रोग्राम चलाया जा रहा है. समय-समय पर बच्चों के बीच जागरूकता अभियान के तहत भी कार्यक्रम चलाये जाते रहें हैं. अत्यंत गरीब परिवार के बच्चों को संस्था शिक्षित करने का कार्य कर रही है. मौके पर मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, बृजनंदन सिंह,विजय यादव, सुरेंद्र राम,आनंद निषाद, जूलियस, सुबोध, गणेश कुमार रवि आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656783&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : होटल सेलिब्रेशन के दो पार्टनर आय-व्यय को लेकर आपस में भिड़े, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही