Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पिट्स स्कूल में नाटक की प्रस्तुति ने मोह लिया मन

Bermo :  पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. जूनियर और सीनियर वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालय के चारों हाउस “विक्रम, मगध, अशोक तथा वैशाली के बीच आयोजित किया गया. इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग, अंग्रेजी व हिंदी लेखन, क्ले मॉडलिंग तथा स्टोरी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत  त्योहार की महत्ता की जानकारी दी गयी. दीपावली छठ तथा भैया दूज जैसे महापर्व की पौराणिक कथा को प्रभावकारी ढंग से मंच पर नाटक की प्रस्तुति दी गई. प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा भगवान राम, सीता, हनुमान, रावण के कॉस्ट्यूम में पौराणिक कथा को प्रस्तुत किया गया. छठ पूजा को कैसे मनाया जाता है, बच्चों ने पूजन की विधि को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, उप प्राचार्य डॉ. विनीता पटनायक पाढ़ी तथा एसडी. प्रसाद ने अभिभावकों को शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी. पिट्स मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रतिभा को विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये गये. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-militants-kidnapped-a-person-on-suspicion-of-being-a-police-informer-missing-for-5-days/">रांची

: पुलिस मुखबिरी के शक में उग्रवादियों ने एक व्यक्ति का किया अपहरण, 5 दिनों से लापता [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही