Search

 
 
 

बेरमो: रामनवमी का निकला जुलूस, जय श्री राम के नारों से गूंजा बेरमो

 
Bermo :  बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस निकाला गया. गोमिया में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा रामनवमी के अवसर पर शनिवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. जुलूस स्वांग नेहरू ऊंच विद्यालय ग्राउंड से शुरू होकर कोठीटांड, पुराना सिनेमा हॉल, पोस्ट ऑफिस मोड़, बैंक मोड़, आइइएल रोड होते हुए पुनः स्वांग के नेहरू ग्राउंड पहुंचा और जुलूस समाप्त कर दिया गया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोग भगवा ध्वज लिए हुए थे और जय श्री राम, जय श्री हनुमान के नारे लगा रहे थे. वहीं जुलूस के पीछे मोटरसाइकिल गश्ती दल तैनात था. मौके पर विनय कुमार, महेश स्वर्णकार,शंकर स्वर्णकार, सुजीत अग्रवाल, अरविंद प्रसाद,शिशु ठाकुर,शम्भू श्रीवास्तव, सूरज कुमार,बिनोद यादव, किरण जायसवाल, विकास चौहान, गोपाल निषाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-ram-navami-procession-will-come-out-on-sunday-kharsawan-and-amda-filled-with-saffron-flags/">खरसावां

: रविवार को निकलेगी रामनवमी जुलूस, भगवा झंडों से पटा खरसावां व आमदा

करगली  भी जुलूस निकाला

इधर केंद्रीय अखाड़ा कमिटी करगली बाजार ने भी जुलूस निकाला. रामनवमी के अवसर पर करगली बाजार से विशाल आमंत्रण जुलूस निकाला. जुलूस करगली बाजार से प्रारंभ होकर ढोरी स्टाफ क्वार्टर, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार पहुंचा. इस दौरान तमाम अखाड़ा कमिटी को रामनवमी के दिन सेंट्रल अखाड़ा करगली बाजार आने का निमंत्रण दिया. बता दें कि दो वर्ष तक कोरोना महामारी के कारण रामनवमी का जुलूस या त्योहार नहीं मनाया गया था. इस वर्ष सरकार द्वारा जुलूस निकालने का आदेश मिलने पर रामभक्तों में अलग तरह की उमंग देखी जा रही है. इस मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. कोई अगर शांति भंग करने का प्रयास करें तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. मौके पर उत्तम सिंह ,योगेश तिवारी ,राजन साव,रघुवीर प्रसाद,कृष्ण कुमार,आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही