Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: शहीद रामदास सोरेन की शहादत दिवस पर किया गया मूर्ति का अनावरण

Bermo: ललपनिया के केरी गांव स्थित शहीद रामदास सोरेन की 26 वां शहादत दिवस 29 मई को मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी शामिल हुए. कार्यक्रम शहीद रामदास सोरेन स्मारक समिति ने आयोजित किया था. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने शहीद रामदास की प्रतिमा का अनावरण किया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामदास सोरेन ने जुल्म व शोषण के खिलाफ लोगों को एकजुट कर आंदोलन किया था. झारखंड आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था. जल, जंगल, जमीन के प्रति आदिवासियों को जागरूक करने का काम किया. रामदास सोरेन की प्रतिमा स्थापित होने पर प्रसन्नता जताई व सहयोग करने वालों का आभार जताया. मौके पर रामदास सोरेन के पुत्र श्यामदेव सोरेन, मुखिया हेमंती देवी, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, मितन सोरेन, लुदु मांझी, बबुली सोरेन, पांचूराम हेंब्रम, दुलारचंद नायक, दिनेश कुमार मुर्मू, राजेश मुर्मू, कार्तिक हांसदा, बिरालाल मुर्मू, एतोराम किस्कू, चंद्रदेव हेंब्रम, तुलसीदास महतो, जगरनाथ मरांडी, किशुन हेंब्रम, शानू बेसरा, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651845&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार : इंसान को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा रहना चाहिए समर्पित : साध्वी उमा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही