Search

 
 
 

बेरमो: शिक्षक की पिटाई से छात्र का टूटा हाथ, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

 
Bermo: शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया. इसे जानने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और तालाबंदी कर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की. घटना बोकारो के कसमार प्रखंड की है. जानकारी के अनुसार कसमार हाईस्कूल के एक शिक्षक ने नौंवीं कक्षा के छात्र राजकुमार महतो को बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्र जब घर गया तो इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण गुरुवार को स्कूल पहुंचे और ताला जड़ दिया. बताया जाता है कि पिटाई के दौरान शिक्षक ने अपने मोबाइल से पिटाई का वीडियो भी बनवाया. इसी बात से ग्रामीण नाराज थे. पीड़ित बच्चे के पिता ने कसमार थाना में लिखित शिकायत की. वहीं छात्र का प्राथमिक इलाज के बाद बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
वहीं स्कूल में ताला जड़ने के बाद ग्रामीण कसमार स्कूल चौक व तीनकोनिया चौक को लगभग 2 घंटे तक जाम रखा. सूचना मिलने पर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर जयगोविंद साहू और थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता को मिली तो वे अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी पहुंचे. योगेंद्र प्रसाद ने घटना की जानकारी लेने के बाद प्राचार्य की जमकर खिंचाई की. बाद में आरोपी शिक्षक विनीत कुमार झा को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई किये जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. वार्ता में पूर्व विधायक के अलावा एसडीओ अनंत कुमार, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर जयगोविंद साहू, सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, बीडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, प्रमुख नियोति कुमारी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही