Bermo : बाबू वीर कुंवर सिंह समिति की ओर से बोकारो थर्मल में आयोजित दो दिवसीय चित्रांकन और अंदर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीएवी स्कूल स्वांग के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने 25 अप्रैल को अपने स्कूल में पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर किया गया था. 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया. डीएवी स्वांग के कला शिक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में इस स्कूल के 10 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें तीन छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता छात्र-छात्राओं के नाम विपुल कुमार, अन्वेषा मंडल और प्रत्यक्षा सहाय है. वहीं एरिस प्रसाद, ऋषभ कुमार व प्रिया ओझा को सांत्वना पुरस्कार मिला. राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भाषण प्रतियोगिता में चार बच्चों ने भाग लिया, जिसमें तीन छात्र-छात्रा तृतीय स्थान पर रहे. विजेता छात्र-छात्राओं के नाम निधि कुमारी, समृद्धि सिंह व प्रथम कुमार है. सुनीति साव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया. डीएवी स्कूल स्वांग के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने शानदार प्रदर्शन पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618853&action=edit">यह
भी पढ़ें : बोकारो : पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, चार गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
बेरमो : प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीएवी स्वांग के प्रतिभागी छात्र किए गए पुरस्कृत

Leave a Comment