Search

 
 
 

बेरमो : संयुक्त मोर्चा और कॉलोनी वासियों के बीच वार्ता विफल

 
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह टाटा ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप मैदान में संयुक्त मोर्चा और टाटा ब्लॉक कॉलोनी वासियों के बीच बुधवार को आयोजित वार्ता विफल हो गई. एसबी सिंह दिनकर की अध्यक्षता में आयोजित वार्ता में लगभग सभी श्रमिक संगठन के नेता व प्रतिनिधि शामिल थे. [caption id="attachment_587283" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SANYUKT-WARTA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> वार्ता में शामिल संयुक्त मोर्चा के नेता व कॉलोनी वासी[/caption] संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने स्थानीय लोगों को बताया कि सीसीएल जारंगडीह प्रबंधन प्रत्येक घर के सदस्य को 40 हजार रुपया दे रही है. साथ ही बसने के लिए मांझी टोला में जमीन दे रही है. वहां पानी, बिजली, सड़क आदि की सुविधा सीसीएल उपलब्ध कराएगी. इस पर कॉलोनी वासियों ने विरोध किया और जो सुविधाओं के आश्वासन को नाकाफी बताया. उनका कहना है कि उन्हें पैसा नही चाहिए सीसीएल आवास बना कर दे. लोगों ने कहा कि वे लोग मांझी टोला में नहीं जारंगडीह मिडिल स्कूल के पीछे खाली जमीन में बसना चाहते है. काफी देर चली इस वार्ता के बाद भी लोग अपनी मांग पर ही अड़े रहे. जिस कारण सहमति वार्ता विफल हो गई. इस बैठक में एसबी सिंह दिनकर के अलावे अमरनाथ साहा, विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू, खगेश्वर रजक, कमलेश गुप्ता पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, बसंत गुप्ता, विकी कुमार, वार्ड सदस्य छोटी देवी तथा श्रमिक नेता मो नेजाम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-water-scarcity-due-to-man-made-hazards-maneka/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मानव जनित खतरों के कारण जल की कमी : मेनका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही